शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइक्रोमैक्स (Micromax) : कैनवस एक्सप्रेस ए99 (Canvas Express A99) स्मार्टफोन पेश

माइक्रोमैक्स (Micromax) ने कैनवस (Canvas) सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है।

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस ए99 (Canvas Express A99) स्मार्टफोन 4.4 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 4.5 इंच का डिस्प्ले लगा है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी रोम, 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा दी गयी है। स्मार्टफोन में 1,950 एमएएच बैटरी लगी है। इसमें 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 की सुविधा भी दी गयी है।

कंपनी ने नये स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को 500 एमबी मुफ्त इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराने के लिए एयरसेल (Aircel) से साझेदारी की है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है और इसे फ्लिपकार्ट के जरिये खरीदा जा सकता है। यह 8 दिसंबर से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!