शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार की हर तेजी में करें बिकवाली : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5870-5925 के बीच रह सकता है।

निफ्टी को अगले 2-3 दिनों तक 5840 और 5850 के स्तरों पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 5940 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि जब भी बाजार में तेजी आये, तब बिकवाली करने की रणनीति ठीक रहेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से सीमेंट, चीनी और मिडकैप इन्फ्रा कमजोर लग रहे हैं। मेरी सलाह है कि हैवेल्स के शेयर को 680 रुपये पर 1 हफ्ते के लिए खरीदें। इसका लक्ष्य भाव 705 रुपये है। इसमें घाटा काटने का स्तर 665 रुपये का रखें। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!