शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5600-5700 के दायरे में : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी का दायरा 5550-5650 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रह सकता है। आगामी शुक्रवार को राजकोषीय घाटा का आँकड़ा आने वाला है। घरेलू बाजार की नजर अभी इस आँकडे पर लगी हुई है। इस हफ्ते जून वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 5600-5700 के दायरे में होगा। निवेशकों को मेरी राय है कि मौजूदा दौर में चुनिंदा कंपनी के शेयरों में ही निवेश करें।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंकिंग, धातु और कैपिटल गुड्स ठीक लग रहे हैं, जबकि तेल-गैस में दबाव में दिख रहा है। मेरी सलाह है कि ऐक्सिस बैंक शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसमें घाटा का काटने का स्तर 1200 रुपये का रखें। इसका 1 हफ्ते का लक्ष्य 1280 रुपये का होगा। टाटा स्टील के शेयर को 260-270 के बीच में खरीद सकते हैं। इसका छह महीने की अवधि का लक्ष्य भाव 350 रुपये है। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 
(शेयर मंथन, 25 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!