शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मध्यम अवधि में निफ्टी (Nifty) को मिलेगा 5480 पर मजबूत सहारा : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ दबाब में नजर आ रहा है, हालाँकि निचले स्तरों से बाजार को सहारा मिलेगा।
आज निफ्टी का दायरा 5600-5700 के बीच रह सकता है। मुझे आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। मध्यम अवधि में निफ्टी को 5480 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 5850 के स्तर पर बाधा मिलेगी। मेरा कहना है कि अभी घरेलू बाजार की चाल खबरों पर आधारित नजर आ रही है। घरेलू बाजार की नजर संसद के मानसून सत्र पर लगी हुई है। इस सत्र में कई अहम बिल पेश होने हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और दवा ठीक लग रहे हैं। मँझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि आईसीआईसीआई बैंक को 800-820 रुपये के बीच खरीदारी करें। इसका छह महीने का लक्ष्य 1050 रुपये का होगा। एनटीपीसी के शेयर को 130-140 रुपये  के बीच जमा कर सकते हैं। इसका छह महीने की अवधि का लक्ष्य भाव 175-185 रुपये है। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 
(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!