शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) के लिए 5980 का स्तर महत्वपूर्ण : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6020-6090 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 5980 के स्तर के नीचे फिसलता है, तो इसमें 150-200 अंकों की नरमी आ सकती है। हालाँकि बजट से उम्मीदों की वजह से बाजार को मजबूत सहारा मिल रहा है। मौजूदा समय में कारोबारियों को चुनिंदा शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। अगर निफ्टी 5980 के नीचे जाता है, तो बिकवाली करना अच्छी रणनीति रहेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और ऑटो में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। धातु कमजोर लग रहा है। इसके अलावा मँझोली आईटी कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव दिख रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि छोटी अवधि के नजरिये से मुथूट फाइनेंस के शेयर में खरीदारी करें, जबकि बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में बिकवाली करें। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!