शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6000-6100 के दायरे में : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5970-6070 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 6020 के ऊपर बंद होता है, तो यह 6100 तक चढ़ सकता है। निफ्टी को मौजूदा स्तरों पर निफ्टी को 6020 पर सहारा मिलेगा, जबकि इसे 6070 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। इसी हफ्ते मई वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 6000-6100 के दायरे में होगा। 
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और आईटी मजबूत लग रहे हैं, जबकि ऑटो में दबाव नजर आ रहा है। ऑटो क्षेत्र में बजाज ऑटो और मारुति सुजुकी में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। तेल-गैस क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर खबरों की वजह से मजबूत लग रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि मौजूदा स्तरों पर एचडीएफसी, सिंडिकेट बैंक, यूको बैंक और डॉ रेड्डीज के शेयरों में खरीदारी करें। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 27 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!