शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5800 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5800-5880 के बीच रह सकता है।
निफ्टी को 5800 पर मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि इसे 5880 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि मध्यम अवधि में घरेलू बाजार का रुझान नकारात्मक रह सकता है। इस दौराना निफ्टी का दायरा 5700-5920 के बीच का रह सकता है। कारोबारियों को सलाह है कि घरेलू बाजार में हर तेजी में बिकवाली सौदे करें। मेरा कहना है कि नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आज आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।
क्षेत्रों के लिहाज आईटी और दवा मजबूत लग रहे हैं, जबकि बैंक और रियल्टी दबाव में नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो डीएलएफ के शेयर में 5-6 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से बिकवाली की जा सकती है। डीएलएफ के शेयर को 165-167 रुपये पर बेचें और लक्ष्य 152 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 174 रुपये का होगा। बायोकॉन के शेयर में निचले स्तरों पर 5-6 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। इसके शेयर को 325-320 रुपये पर खरीदें और लक्ष्य 335 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 314 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 30 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!