शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 6100 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6140-6200 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय के लिए घरेलू बाजार की चाल ठीक दिख रही है। निफ्टी को 6100 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि इसे 6350 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आरबीआई 18 दिसंबर 2013 को मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है। मुझे उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% अंक की बढ़ोतरी कर सकता है। हालाँकि इसका घरेलू बाजार पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज आईटी और कैपिटल गुड्स मजबूत लग रहे हैं, जबकि दवा और रियल एस्टेट कमजोर नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर में 2-3 हफ्तों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। इसके शेयर को 1055 रुपये भाव पर खरीदें और लक्ष्य 1130 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 1014 रुपये का होगा। डेल्टा कॉर्प के शेयर में 2-3 हफ्तों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। इसके शेयर को 97 रुपये पर खरीदें और लक्ष्य 110 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 91 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!