शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इडेलवाइज के मुताबिक निफ्टी (Nifty) के लिए कहाँ है अगली बाधा

तीन दिनों की बढ़त के बाद कल निफ्टी ने मुनाफावसूली के चलते हल्की गिरावट दर्ज की और 0.16% नीचे 8261 पर बंद हुआ।

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि 8300 के स्तर को लगभग छू लेने के बाद निफ्टी ने आखिरी घंटों के कारोबार में तीखी गिरावट दर्ज की और ऊपरी स्तर से 65 अंक नीचे आया, हालाँकि इसने 21 घंटों के ईएमए (8241) को बचाया।
- 8300 को पार करना तेजड़ियों के लिए एक कठिन बाधा
- इस स्तर पर कॉल ऑप्शन में खुले सौदों की संख्या काफी
- दैनिक चार्ट पर छोटी बियरिश एनगल्फिंग कैंडल बनी
- 8200 के नीचे जाने पर ठीक-ठाक मुनाफावसूली संभव
- घंटेवार चार्ट पर एमएसीडी में मंद रुझान बना, जिससे नरमी का चक्र शुरू होने के संकेत
- दैनिक चार्ट पर अब भी एमएसीडी तेज
- 8300 की बाधा के पास मुनाफावसूली का जोखिम बना रहेगा
- निफ्टी 8380 के पास मौजूद 200 डीएमए छूने की कोशिश कर सकता है
- कारोबारी स्टॉप लॉस 12 दिनों के एसएमए (8175) पर बंद भाव के आधार पर रखें
(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!