शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) का अगला लक्ष्य क्या है इस सीरीज में?

आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी (Nifty) ने उम्मीद के मुताबिक अपनी त्रिकोणीय संरचना में चले ठहराव से ऊपर की ओर नयी चाल पकड़ी है, जो यह संकेत देती है कि ऊपर की ओर पाँचवीं तरंग (वेव) शुरू हो चुकी है।

इस संरचना में न्यूनतम लक्ष्य 9,170 का बनता है, जो हाल की चढ़ती पट्टी (चैनल) का ऊपरी छोर है। अगर निफ्टी 9,200 को भी पार कर ले और इसके ऊपर बंद हो, तो यह इसी सीरीज में 9,450 की ओर बढ़ जायेगा। वहीं नीचे की ओर 9,000 का स्तर अब इसके लिए एक महत्वपूर्ण सहारे का काम करेगा। जब तक यह स्तर सुरक्षित है, तब तक तेजड़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
एकदिनी कारोबारी (इंट्राडे ट्रेडर) निफ्टी खरीद कर 9,180-9,200 का लक्ष्य रख कर 9,060 पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) लगा सकते हैं। वहीं कुछ दिनों के लिहाज से सौदे करने वाले कारोबारी 9,000 पर स्टॉप लॉस रख कर अपने सौदे में बने रह सकते हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!