शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निकट भविष्य में हो सकती है निराशा : आनंद टंडन (Anand Tandon)

बाजार में काफी ज्यादा खरीदारी हो चुकी है, इसलिए निकट भविष्य में संभव है कि यह निराश करे।

यह किसी सुधार यानी गिरावट के बिना जितना ही ऊपर चढ़ता जायेगा, जोखिम उतना ही बढ़ता जायेगा। लेकिन दो वर्ष के लिहाज से देखें तो बाजार यहाँ से ऊपर ही होना चाहिए, बशर्ते विश्व में कोई अप्रत्याशित घटना एकदम उथल-पुथल न मचा दे। इसलिए यहाँ से बाजार में गिरावट आने पर अपनी खरीदारी बढ़ाते रहने की रणनीति अपनानी चाहिए। एक अच्छा लाभ पाने के लिए कम-से-कम दो वर्षों की अवधि लेकर चलने की जरूरत होगी। आनंद टंडन, ग्रिफन इन्वेस्टमेंट ऐडवाइजर्स (Anand Tandon, Griffin Investment Advisors) 

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!