शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती उत्साह के बाद नजर बुनियाद पर : आशीष कुकरेजा (Ashish Kukreja)

भारतीय अर्थव्यवस्था नये सिरे से चलना शुरू कर रही है।

शुरुआती उत्साह के बाद बाजार का ध्यान वापस बुनियादी स्थिति पर जायेगा। हाल में कई क्यूआईपी को अच्छी सफलता मिली है, जिससे साफ है कि लंबी अवधि की पूँजी भारतीय बाजार में बुनियादी रूप से अच्छी कहानियों के इंतजार में बैठी है। चक्रीय (साइक्लिकल) क्षेत्रों में ऋण के कम बोझ और मजबूत प्रबंधन वाले शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। यह सही समय है, जब घरेलू बचत के ज्यादा हिस्से का निवेश इक्विटी उत्पादों में किया जाये। आईपीओ बाजार में भी नयी जान आयेगी। कुल मिला कर भारतीय बाजार एक अच्छे समय की ओर बढ़ रहा है। आशीष कुकरेजा, एमडी, क्राफ्ट फाइनेंशियल (Ashish Kukreja, MD, Craft Financial) 

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!