शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जित पटेल (Urjit Patel) पर बाजार रहेगा सकारात्मक : प्रदीप गुप्ता

pradeep gupta anand rathi securutiesकुल मिला कर मेरा मानना है कि ऊर्जित पटेल के चयन पर बाजार की प्रतिक्रिया सकारात्मक ही रहेगी। इसके दो कारण हैं।

एक तो यह कि इसमें बाजार पिछली नीतियों के जारी रहने की संभावना देखेगा। दूसरी बात यह है कि अब अनिश्चितता दूर हो गयी है। अब तक काफी अटकलबाजियाँ चल रही थीं। इसलिए मेरे विचार से बाजार के लिए यह ठीक ही रहेगा। वैसे भी उन्हें डिप्टी गवर्नर से गवर्नर के रूप में पदोन्नति दी जा रही है, इसलिए उन्हें पूरी समझ है कि वहाँ क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है। वे अब चीजों को यहाँ से आगे ले जायेंगे।
राजन के फिर से गवर्नर नहीं बनने की जो निराशा है, वह ऊर्जित पटेल के बनने से दूर होगी या नहीं, यह समय ही बतायेगा। हफ्ते दस दिन में निराशा का वह भाव खत्म नहीं हो सकता। पर लोग सोचेंगे कि एक तो अनिश्चितता खत्म हो गयी और जो होना था वह हो गया। दूसरे, नये गवर्नर के रूप में आ रहे ऊर्जित पटेल पर भी लोगों को भरोसा है। प्रदीप गुप्ता, वाइस चेयरमैन, आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज (Pradeep Gupta, Vice Chairman, Anand Rathi Financial Services)
(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!