शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतें 6 साल के निचले स्तर पर पहुँची

सोमवार को कच्चा तेल करीब 3% गिर कर 6 साल के निचले स्तर पर पहुँच गया है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कच्चा तेल 43.57 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया। यह कच्चे तेल का मार्च 2009 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य वजह मांग से अधिक सप्लाई, अमेरिकी भंडारों का अपनी सीमा तक पहुँचना और डॉलर में मजबूती को बताया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा आयोग ने संकेत दिये हैं कि तेल की आपूर्ति इसी तरह जारी रही तो अमेरिका में जल्द ही अतिरिक्त तेल के लिए भंडारण क्षमता खत्म हो सकती है।

(शेयर मंथन, 16 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!