शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में नरमी के संकेत

कच्चे तेल वायदा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है। आज एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। कारोबारियों की नजर लंबे अवकाश के बाद खुलने वाले चीन के बाजार पर रहेगी। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 50% की गिरावट के बाद से तेल टैंकरों की माँग में बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाया है कुल मिलाकर कच्चे तेल की कीमतें एमसीएक्स में 3050-3150 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

(शेयर मंथन 7 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!