शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आपूर्ति में कमी की संभावना से तेल की कीमतों में तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें में तेजी का रुझान रह सकता है और कीमतें 3,650-3,780 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

कल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज बाजार में सप्लाई कम होने की संभावना के कारण तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। इस वर्ष जुलाई के बाद से ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। कारोबारियों की नजर मध्य-पूर्व के बढ़ते तनाव पर भी है। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतें 0.2% की बढ़त के साथ 56.92 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं जबकि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 0.3% की बढ़त के साथ 63.66 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। फिर भी कीमतें जुलाई 2015 के बाद उच्च स्तर पर हैं। ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देशों द्वारा जनवरी 2017 से ही तेल उत्पादन में 1.8 मिलियन प्रति दिन की कटौती को मार्च 2018 के बाद भी जारी रखने की संभावना से कीमतों को मदद मिल रही है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है और कीमतें 203-210 रुपये में कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!