शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल के सीमित दायरे में कारोबार की संभावना

बेस मेटल की कीमतों के साइडवेज (सीमित दायरे में) रहने की संभावना है। पिछले महीने चीन का औद्योगिक उत्पादन कम हुआ है।

मगर फिक्स्ड एसेट निवेश और रिटेल सेल्स अनुमान से बढ़ी है जिससे पता चलता है कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कार्रवाई के कारण चीन की अर्थव्यस्था में अनुकूल रिकवरी नही हो रही है। जाड़े के दिनों चीन में अक्सर माँग कमजोर होती है और कुछ निवेशकों का अनुमान है कि तांबे की कीमतों में इस वर्ष तेजी बरकरार नही रह सकती है। रूस की एल्युमीनियम निर्माता कंपनी रूसल ने तीसरी तिमाही में मुनाफे में अनुमान से अधिक 30% से अधिक की उछाल दर्ज की हैं। जिंक की कीमतें 207-210 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है निकल की कीमतें 750-775 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एल्युमीनियम की कीमतें 135-138 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!