शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रहेंगे कच्चे तेल के दाम - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कुल मिलाकर कच्चे तेल की कीमतें 3,570-3,660 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन और भंडार में बढ़ोतरी के कारण आज तेल की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। लेकिन ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखे जाने की संभावना से की कीमतों की गिरावट सीमीत रही है। ईआईए के अनुसार 10 नवंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 1.3 मिलियन बैरल बढ़कर 459 मिलियन बैरल हो गया है। अमेरिकी तेल उत्पादकों ने 2016 के मध्य के बाद से तेल उत्पादन में 15% से अधिक की बढ़ोतरी की है और कुल अमेरिकी तेल उत्पादन रिकॉर्ड 9.65 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें 198-204 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। ईआईए के भंडार आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!