शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मिले-जुले कारोबार की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है। तांबे की कीमतें 431-439 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

एल्युमीनियम की कीमतें 128-131 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 160-164 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 201-205 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 710-730 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। आज फेड की बैठक से पहले और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच कम कारोबार के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। ग्लेनकोर ने कहा है कि अगले वर्ष जिंक का उत्पादन 1 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान है। बैटरी निर्माताओं की ओर से अधिक माँग, खदानों के बंद होने से कम आपूर्ति र्और एलएमई के वेयर हाउसों में कम होते स्टॉक के कारण लेड की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है। लेड की कीमतें पहले ही छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गयी है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!