शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना है। अमेरिकी होम सेल्स के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

तांबे की कीमतें 444-445 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 132-135 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। लेड की कीमतें 162-165 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 203—206 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 745-765 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने तांबें के स्कैप के आयात पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के औद्योगिक उत्पादन के पिछले वर्ष की तुलना में 6.1% रहने के बाद तांबे की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। चीन द्वारा प्रदूषण पर रोकथाम के लिए उत्पादन में कटौती किए जाने के कारण शंघाई में एल्युमीनियम की कीमतों में 1% की बढ़त दर्ज की गयी है। इस बीच विश्व बैंक ने चीन की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को अक्टूबर के 6.7% अनुमान से बढ़ा कर 6.8% कर दिया है क्योंकि निजी खपत और विदेशी व्यापार के कारण वृद्धि को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!