शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में हो सकती है मुनाफावसूली - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है। अमेरिकी न्यू होम सेल्स के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

तांबे की कीमतें 450-460 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 135-138 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 158-162 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 206-208 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 760-780 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चिली की खदानों में श्रमिकों के साथ समझौता हो जाने के बाद आपूर्ति के बाधित की संभावना के समाप्त होने से उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है। चिली की एंटाफागस्टा पीएलसी ने कहा है कि सेंटीनेला खदान में अपने संगठित श्रमिकों के साथ वेतन को लेकर नया समझौता हो गया है जिससे हड़ताल की संभावना समाप्त हो गयी है। इस वर्ष के पहले नौ महीने में विश्व स्तर पर स्टेनलेस स्टील का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.4% बढ़ा है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!