शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मिले-जुले रुख का संकेत - एसएमसी

बेस मेटल में मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है। तांबे की कीमतें 462-470 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

क्रिसमस के अवकाश के बाद 2018 में चीन में अधिक माँग होने की संभावना से लंदन में तांबे की कीमतों में उछाल दर्ज की गयी। चीन के शंघाई बाजार में भी तांबा वायदा की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। एल्युमीनियम की कीमतें 137-141 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 157-160 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 208-211 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 760-780 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। पिछले कारोबार में 5 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद स्टील के लिए माँग कम होने की आशंका से शंघाई में आज निकल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी लगभग 1% की गिरावट हुई है। चीन के कस्टम विभाग के अनुसार नवंबर में चीन में रिफाइंड निकल और एलॉय का आयात 55.7% बढ़ कर टन हो गया है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!