शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पादन पर टिका है कच्चे तेल का भविष्य - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें 3,780-3,880 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। उत्तर सागर पाइपलाइन के धीरे-धीरे शुरु होने के कारण आज तेल की कीमतें कल के ढ़ाई वर्ष के उच्च स्तर से नीचे लुढ़क गयी है।

नाइमेक्स में अमेरिक कच्चे तेल की कीमतें 23 सेंट की गिरावट के साथ 59.74 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। इसके पहले कीमतें जून 2015 के बाद पहली बार 60 डॉलर के स्तर पर को पार कर गयी थीं। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें भी 36 सेंट की गिरावट के साथ 66.66 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। इसके पहले कीमतें मई 2015 के बाद पहली बार 67 डॉलर के स्तर को पार कर गयी थी। ओपेक और रूस सहित अन्य गैर-ओपेक देश तेल की कीमतों में तेजी लाने के लिए 2018 के अंत तक उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे। ओपेके सदस्य इराक के तेल मंत्री ने कहा है कि 2018 पहली तिमाही में माँग और आपूर्ति के बीच संतुलन स्थापित हो सकता है। एनालिस्टों का अनुमान है कि 2018 के अंत या 2019 में विश्व स्तर पर तेल की माँग 100 मिलियन बैरल प्रति दिन स्तर को पार कर सकती है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 165-175 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!