शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में कम आपूर्ति के कारण तेजी की उम्मीद - एसएमसी

आपूर्ति की समस्या के कारण बेस मेटल की कीमतो में तेजी रहने की संभावना है, लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से इंकार नही किया जा सकता है।

तांबे की कीमतों 464-472 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 143-147 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 780-810 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है लेकिन माँग-आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता को कारण कीमतें अभी भी 4 वर्ष के उच्च स्तर के नजदीक कारोबार कर रही हैं। चिली से तांबे की आपूर्ति के बाधित होने की आंशका के बीच चीन की ओर से अधिक माँग की संभावना के कारण तांबे की कीमतें 4 वर्ष के उच्च स्तर पहुँच गयी। चीन में लगभग 23.5 मिलियन टन तांबे की माँग होती है, जो विश्व के कुल खपत का लगभग आधा है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!