शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में हो सकती है कमजोर शुरुआत - एसएमसी

बेस मेटल में कमजोर शुरुआत की संभावना है। अमेरिकी आईएसएम मैनुफैक्चरिंग पीएमआई के आकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

तांबे की कीमतें 455-465 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 142-145 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 161-164 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 211-215 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 795-810 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। आज के शुरुआती कारोबार में चीन में बेस मेटल में मिला-जुला कारोबार हुआ। तांबे की कीमतों में गिरावट हुई, जबकि लेड की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। अमेरिका में कड़ाके की ठंड के बाद अधिक बैटरियों के निर्माण के लिए लेड की माँग के कारण कीमतों में उछाल दर्ज की गयी। इस बीच चीन के बेहतर मैनुफैक्चरिंग और नये ऑर्डर में बढ़ोतरी के कारण चीन की ओर से भी माँग में बढ़ोतरी की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!