शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चा तेल और नेचुरल गैस में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है। कच्चे तेल की कीमतें 3,800-3,865 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

आज तेल की कीमतों में स्थिरता है, जो 2015 के मध्य के बाद उच्चतम स्तर से दूर नही हैं। अधिक माँग के बीच ओपेक द्वारा उत्पादन में कटौती के कारण तेल की कीमतों को मदद मिली है। इसके साथ अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा स्तर से माँग में बढ़ोतरी को लेकर संदेह बढ़ता जा रहा है। पाइपलाइन की समस्या का समाधान कर लिया गया है और ईरान में विरोध प्रदर्शनों का तेल उत्पादन पर कोई असर नही पड़ रहा है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 190-205 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जनवरी में कम तापमान होने के अनुमान के बाद हीटिंग के लिए माँग में बढ़ोतरी होने के कारण अमेरिकी नेचुरल वायदा की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!