शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मिले-जुले कारोबार की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रूझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 450-448 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 138-142 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें 160-163 रुपये दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 211-215 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 785-800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है, लेकिन कीमतें अभी भी चार वर्ष के उच्च स्तर के नजदीक कारोबार कर रही है। चीन की और से माँग के बने रहने और डॉलर के कमजोर होने से कीमतों को मदद मिलती रह सकती है। लंदन में जिंक नकद की कीमतें 26 डॉलर के प्रीमियम पर कारोबार कर रही हैं। कारोबारियों का सुझाव है कि बैकवार्डेशन के कारण शंघाई वेयर हाउस से डिलीवरी को बढ़ावा मिला है, जहाँ स्टॉक दिसंबर के बाद 10,000 टन के स्तर पर पहुँचने गया था। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!