शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में सुस्ती का संकेत - एसएमसी

मिले-जुले फंडामेंटल के कारण बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों 452-463 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 140-143 रुपये, लेड की कीमतें 162-165 रुपये, जिंक की कीमतें 217-220 रुपये और निकल की कीमतें 805-825 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के कमजोर होने के कारण आज लंदन में और शंघाई में तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। छह प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया है। चीन सेंट्रल बैंक द्वारा डॉलर के मुकाबले युआन को मजबूत किये जाने के कारण भी कीमतों को मदद मिल रही है। रियो टिन्टो ने 2018 में 5,10,000-6,10,000 टन तांबे का खनन और 2,25,000-2,65,000 टन रिफाइंड तांबे के उत्पादन लक्ष्य को बरकरार रखा है। एल्युमीनियम का उत्पादन लक्ष्य 3.5-3.7 मिलियन टन रखा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!