शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर में गिरावट से मिल सकता है ताँबे को लाभ - एसएमसी

मिले-जुले फंडामेंटल के कारण बेस मेटल की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है।

डॉलर के कमजोर होने के कारण तांबे की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार चीन में दिसंबर महीने में रिफाइंड तांबे का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। तांबे की कीमतें 448-456 रुपये, जिंक की कीमतें 217-220 रुपये और निकल की कीमतें 800-820 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन में दिसंबर महीने में रिफाइंड ताबे के उत्पादन में रिकॉर्ड 16.7% की वृद्धि हुई है। दिसंबर महीने में 8,65,000 टन रिफाइंड तांबे का उत्पादन हुआ है जो दिसंबर 2014 में उत्पादित 8,33,000 टन से भी अधिक है। चीन के हेनान प्रांत में प्रदूषण के उच्च स्तर पर पहुँचने के कारण औद्योगिक उत्पादन पर सख्ती का आदेश दिया गया है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!