शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस में नरमी का रुझान - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के रुझानों के कारण कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ खुल सकती है और कीमतें 4,150-4,230 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी कच्चे तेल के बढ़ते उत्पादन के कारण आज अमेरिकी तेल वायदा की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट हो रही है। हाल ही में अमेरिकी डॉलर मे लगातार छह हफ्ते तक गिरावट होने के कारण तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी थी। इस महीने में डॉलर में 3% की गिरावट हुई है। अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन लगभग ओपेक के सबसे बड़े उत्पादक सउदी अरब के लगभग बराबर हो गया है। अब केवल रूस ही तेल उत्पादन में सबसे आगे है जिसने 2017 में औसतन 10.98 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन किया है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतें 197-205 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिका में अनुमान से कम तापमान के अनुमान के बाद नेचुरल गैस वायदा की कीमतें बढ़त के साथ कारोबार कर रही है। नेचुरल गैस का भंडार भी वर्ष के मौजूद सामान्य स्तर से लगभग 18% कम हो गया है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!