शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

विश्व बाजार में वापसी के कारण बेस मेटल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 437-445 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 138 -141 रुपये , लेड की कीमतें 160-165 रुपये और जिंक की कीमतें 217-222 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जनवरी में चीन में अधिक घरेलू उत्पादन और कुछ प्रतिबंधों के कारण कच्चे तांबे का आयात लगातार दूसरे महीने कम हुआ। विश्व शेयर बाजार में अस्थिरता जारी रहने के कारण अन्य बेस मेटल सहित तांबे की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट हुई है। मौजूदा कीमतों के काफी अधिक होने से भी कीमतों पर दबाव बढ़ा है। एलएमई के वेयर हाउसों में लेड का स्टॉक 1,375 टन कम होकर 2015 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!