शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

मिले-जुले रुझानों के कारण बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।
लुनर नववर्ष अवकाश के कारण चीन का बाजार आज बंद है। शंघाई एक्सचेंज अब 22 फरवरी को खुलेगा। तांबे की कीमतें 456-464 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 139-144 रुपये, लेड की कीमतें 167-169 रुपये, जिंक की कीमतें 229-232 रुपये और निकल की कीमतें 880-920 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। डॉलर के एक महीने के निचले स्तर से बढ़त दर्ज करने के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 13 फरवरी को समाप्त हफ्ते में फेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कोमेक्स में तांबा कॉन्टैक्ट में कुल लांग पोजिशन में कमी की है। कोमेक्स में वर्तमान समय में तांबे का स्टॉक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग दोगुना होकर 2,25,000 टन से अधिक हो गया है। एलएमई में भी तांबे का स्टॉक 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!