शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुझान के कारण बेस मेटल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
तांबे की कीमतें 456-465 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 141-143 रुपये, लेड की कीमतें 164-167 रुपये, जिंक की कीमतें 229-232 रुपये और निकल की कीमतें 885-900 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी नीति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समर्थन किये जाने के बाद डॉलर के मजबूत होने से लंदन में तांबे की कीमतों गिरावट हुई है, लेकिन बेहतर वैश्विक वृद्धि के कारण माँग में बढ़ोतरी की संभावना हैं। कोमेक्स के वेयर हाउसों में तांबे का कुल भंडार 2,28,428 टन हो गया है। जबकि 2017 के प्रारंभ में कुल स्टॉक 90,000 टन से भी कम था। इस बीच चीन में लूनर नव वर्ष अवकाश के समाप्त होने के बाद कारोबारी धीरे-धीरे वापास आ रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!