शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस दोनों में बढ़त का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते की बढ़त बरकरार रह सकती है।
कच्चे तेल की कीमतें 4,080-4,160 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने से कीमतों को मदद मिल रही है। सउदी अरब द्वारा जनवरी-मार्च में तय सीमा से भी कम तेल उत्पादन करने के बयान के बाद आज तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। इसी दौरान सउदी अरब औसतन 7 मिलियन बैरल प्रति दिन से भी कम तेल का निर्यात करेगा। सउदी अरब को उम्मीद है कि ओपेक और उसके सहयोगी देश तेल बाजार में स्थिरता के लिए एक स्थायी फेमवर्क का निर्माण करेंगें। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें बढ़त के साथ खुल कर 172-180 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती है। बेकर ह्यूज के अनुसार पिछले हफ्ते में रिंगो की संख्या 7 कम होकर 177 रह गयी है, जबकि तेल और गैस रिंगों की कुल संख्या 7 बढ़ कर 839 हो गयी है। शेयर मंथन, (26 फरवरी 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!