शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मजबूत शुरुआत की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
अमेरिकी न्यू होम सेल्स के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। तांबे की कीमतें 456-465 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 141-143 रुपये,  लेड की कीमतें 164-167 रुपये और जिंक की कीमतें 229-232 रुपये में कारोबार कर सकती हैं। जनवरी में चीन में बेस मेटल के अधिक आयात के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में चीन में ताबा, निकल और जिंक का आयात बढ़ा है। तांबे का आयात 13% से बढ़ कर 3,14,525 टन हुआ है, रिफाइंड निकल का आयात दोगुना होकर 26,691 टन और रिफाइंड जिंक आयात 287% बढ़ कर 67,111 टन हुआ है। जनवरी में चीन में नये घरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। लेकिन अधिक नगरों में घरों की कीमतों में नरमी का संकेत है। जनवरी में चीन में अर्ध-प्रोसेस्ड एल्युमीनियम उत्पादन का आयात 3,95,301 टन हुआ है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!