शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
एपीआई के अनुसार भंडार आँकड़ों में बढ़ोतरी के अनुमान से कीमतों पर दबाव रह सकतe है और एमसीएक्स में कीमतें 4,020 रुपये के स्तर पर लुढ़क सकती है। अमेरिकी सरकार में मुक्त व्यापार के प्रमुख प्रवक्ता द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद आयात शुल्क लगाने की योजना और विश्व स्तर पर व्यापार युध्द की आशंका से शेयर बाजारों में गिरावट के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। एपीआई के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 5.661 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी के साथ 426.880 मिलियन बैरल हो गया है। आज आईईए द्वारा भंडार आँकड़ों जारी किये जायेगें। और कुल मिलाकर ओपेक और रूस द्वारा में तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने बावजूद तेल बाजार में आपूर्ति पर्याप्त है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में रिकवरी जारी रह सकती है। इसकी कीमतें 181 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अगले हफ्ते में अनुमान से अधिक ठंड की संभावना से माँग में बढ़ोतरी होने के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में एक महीने की सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। (निवेश मंथन, 07 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!