शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में हो सकती है खरीदारी - एसएमसी

कच्चे तेल में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है और एमसीएक्स में कीमतें 4,000 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी और अमेरिका कच्चे तेल के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण कल तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज हल्की बढ़त देखी जा रही है। लेकिन अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान के अनुकूल बढ़ोतरी नही होने से आज कीमतों में मामूली रिकवरी हो रही है। ईआईए के अनुसार 2 मार्च को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 2.4 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी के साथ 425.91 मिलियन बैरल हो गया है, जबकि अनुमान 2.7 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी का था। फरवरी में चीन ने 32.26 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया है, जो जनवरी के 40.64 मिलियन टन की तुलना में 20.6% कम है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है और कीमतें 185 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अगले हफ्ते में अनुमान से अधिक ठंड की संभावना से माँग में बढ़ोतरी होने के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में एक महीने के उच्च स्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!