शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में कमजोर शुरुआत की संभावना - एसमएमसी

बेस मेटल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने एलएमई के भंडार में बढ़ोतरी होने से कीमतों पर दबाव रह सकता है। विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते तनाव के कारण लंदन में आज तांबें की कीमतों में नरमी है। बाजार की नजर इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक पर है, जिसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर में मजबूती दर्ज की जा सकती है। तांबें की कीमतों में 444 रुपये और जिकं की कीमतों में 210 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चीन प्रदूषण नियंत्रण के तहत फैक्ट्रियों से उत्पादन कम होने के बावजूद तांबें में बढ़ोतरी हुई है। एल्युमीनियम की कीमतों में 134 रुपये तक गिरावट हो सकती है। पिछले शुक्रवार को शंघाई में एल्युमीनियम का भंडार 87,303 टन बढ़ कर रिकॉर्ड 9,34,216 टन हो गया है। शंघाई में जिंक का भंडार भी पिछले महीने की तुलना में लगभग 50,000 टन बढ़ गया है। जबकि शंघाई में तांबें का भंडार इस वर्ष के प्रारंभ की तुलना दोगुना होकर लगभग 3,00,000 टन है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!