शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार युद्ध की चिंता के बीच बेस में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंका के कारण बेस मेटल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
लेकिन अमेरिकी न्यू होम सेल्स के अनुमान बेहतर रहने की स्थिति में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है। तांबें की कीमतों में 434 रुपये तक गिरावट हो सकती है। लंदन में तांबें की कीमतें 0.7% की गिरावट के साथ 6,650 डॉलर के स्तर पर बंद हुई है जबकि कल के कारोबार में कीमतों में 1.4% की गिरावट हुई है। लंदन में तांबें और एल्युमीनियम की कीमतों में दिसंबर के बाद निचले स्तर पर गिरावट दर्ज की गयी है। बढ़त भंडार के कारण आगे भी कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों में 132 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंका के कारण वैश्विक वृद्धि के पटरी से उतरने की संभावना से लंदन और शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में गिरावट हो रही है। शंघाई में एल्युमीनियम की कीमतें अक्टूबर 2016 के बाद निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। चीन में प्रदूषण नियंत्रण के कारण की अवधि समाप्त होने के बाद निचले उत्पादन और आपूर्ति में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!