शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में बढ़त और प्राकृतिक गैस में गिरावट के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतें बढ़त के साथ खुल कर 4,250 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।
डॉलर के कमजोर होने और सऊदी अरब द्वारा तेल उत्पादन में कटौती को अगले वर्ष भी जारी रखने के बयान के बाद तेल की कीमतों को मदद मिल सकती है। ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में कटौती अगले वर्ष भी जारी रखने के सऊदी अरब के बयान के बाद आज तेल की कीमतों में 1% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी है। ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देश तेल की अधिकता को कम करने के लिए जनवरी 2017 से तेल उत्पादन में 1.8 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती कर रहे हैं। कमजोर माँग के कारण नेचुरल गैसे वायदा की कीमतों के 170 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है। आगामी दिनों में अमेरिका में ठंड कम होने के अनुमान के बाद गैस माँग में बढ़ोतरी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में एक महीने निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!