शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रह सकती है बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी रुझान के साथ एक दायरे में रहने की संभावना है।
पिछले हफ्ते चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर हुई बातचीत के बेहतर रहने की उम्मीद से कीमतों को मदद मिल सकती है। चीन की सरकारी मीडिया ने चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर हुई बातचीत के बेहतर रहने की उम्मीद जतायी है। हालाँकि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बौद्धिक संपदा अधिकारी के उलंघन को लेकर चीन के उत्पादों पर 150 बिलियन डॉलर का टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इस बीच तांबें की कीमतों को 452 रपये के स्तर पर सहारे के साथ 461 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार खदानों से उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण विश्व स्तर पर रिफाइंड तांबा बाजार में जनवरी में 33,000 टन तांबा सरप्लस रहा है।
उधर जिंक की कीमतों को 204 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 207 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। लेड में साइडवेज कारोबार होने की संभावना है। इसकी कीमतों को 154 रुपये के स्तर पर सहारा और 157 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। शंघाई में आज जिंक की कीमतों में नौ महीने के निचले स्तर से 1% की उछाल दर्ज की गयी है। इसके अलावा निकल की कीमतों को 925 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है, जबकि इसकी कीमतें 945 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतों में 160 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती हैं। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!