शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

 कच्चे तेल में बरकरार रहेगी तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है।

एमसीएक्स में तेल की कीमतें 4,830 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 4,900 रुपये के स्तर तक चढ़ सकती हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत जारी रखने की खबरों के कारण आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। फिर भी तेल की कीमतें नम्बर 2014 के उच्च स्तर से अभी कुछ दूर हैं, क्योंकि कई कारोबारियों और एनलिस्टों का अनुमान है कि अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से प्रतिबंध, वेनेजुएला में उत्पादन में कमी और ओपेक और रूस सहित कई देशों द्वारा उत्पादन में कटौती के बावजूद तेल की माँग को पूरा करने के लिए आपूर्ति पर्याप्त है। बेकर ह्यूज के अनुसार अमेरिकी तेल रिंगों की संख्या 844 हो गयी है।

नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 191-195 के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के पहले हफ्ते में मौसम सामान्य से अधिक रहेगा। वातानुकूलन के लिए गैस की माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!