शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तांबे में गिरावट की संभावना, लेड में हो सकती है बढ़त - एसएमसी

तांबें की कीमतें 448 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 461 रुपये तक टूट सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि चीन और अमेरिकी व्यापार को लेकर एक अलग समाधान की जरुरत है। इस बयान के बाद लंदन में तांबें की कीमतों आज गिरावट हुई है। एलएमई में तांबें की कीमतों में कल 1.6% की गिरावट के बाद आज भी 0.3% की नरमी के साथ 6,846 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। जिंक में एक दायरे में कारोबार होने की संभावना है और इसकी कीमतों को 206 रुपये के स्तर पर सहारा और 210 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। लेड की कीमतों को 165 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतों में 171 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों को सीमित स्तरों पर कारोबार की संभावना के बीच 153 रुपये के स्तर पर सहारा और 157 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। विश्व बाजार में एल्युमीनियम की अधिक कीमतों को देखते हुए कुछ कंपनियाँ बंद पड़े स्मेल्टरों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी प्रतिबंध को फिलहाल कुछ दिनों तक टाले जाने के कारण रूसी कंपनी रूसल ने अपने ग्राहकों को फिर से निर्यात करना शुरू कर दिया है। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!