शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी होने की उम्मीद है, क्योंकि कम होते स्टॉक और बेहतर माँग के कारण कीमतों को मदद मिल सकती हैं।
तांबें की कीमतों को 465 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है और कीमतों को 455 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। अप्रैल महीने में चीन के औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में पिछले छह महीने में सबसे तेज गति से बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों को अधिक माँग और अधिक कीमतों से फायदा मिला। उधर जिंक में सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है। इसकी कीमतों को 205 रुपये के स्तर पर सहारा और 207 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
लेड की कीमतों को 162 रुपये के स्तर पर सहारा और 166 रुपये के स्तर पर अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। निकल की कीमतों में 1,020 रुपये तक तेजी बरकरार रह सकती है। शंघाई में आज निवेशकों द्वारा अधिक खरीदारी के कारण निकल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गयी है। एल्युमीनियम साइडवेज कारोबार होने की संभावना है और कीमतों को 154 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 157 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!