शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

यूरो जोन के संकट के बाद विश्व स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट के कारण बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।
तांबें की कीमतों को 467 रुपये के स्तर पर बाधा और कीमतों को 458 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। इटली के गहराते संकट के बीच डॉलर के मजबूत होने के कारण लंदन में आज तांबें की कीमतें दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार संकट का कोई समाधान नही हो पाने से भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
खबर है कि अमेरिका ने कहा है कि चीन जब तक उसकी बौद्धिक संपदा की चोरी पर कार्रवाई नही करता है तब तक चीन के उत्पादों पर 50 बिलियन डॉलर का आयात शुल्क जारी रहेगा। वहीं जिंक में सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है और कीमतों को 207 रुपये के स्तर पर सहारा तथा 211 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। लेड की कीमतों को 162 रुपये के स्तर पर सहारा और 166 रुपये के स्तर पर अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। निकल में साइडवेज कारोबार होने की संभावना है और कीमतों को 990 रुपये के स्तर पर सहारा और 1,020 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। एल्युमीनियम में भी साइडवेज कारोबार होने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों को 151 रपये के स्तर पर सहारा और 157 रुपय के स्तर पर बाधा रह सकती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!