शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल को मौजूदा स्तरों पर मिल सकता है सहारा - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों को हाल ही में तेज गिरावट के बाद मौजूदा स्तरों पर सहारा मिल सकता है।
ईरान और वेनेजुएला से तेल आपूर्ति में कमी की भरपायी करने के लिए रूस और सउदी अरब के इस वर्ष की दूसरी छमाही में तेल उत्पादन में 1 मिलियन प्रति दिन की बढ़ोतरी करने पर सहमत होने के बाद तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी के कारण भी तेल की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में जहां 1% से अधिक की गिरावट हुई है, वहीं डॉलर इंडेक्स यूरो के मुकाबले 10 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया है।
एमसीएक्स में तेल की कीमतों को 4,480 रुपये के नजदीक सहारा और 4,580 रुपये के करीब बाधा का सामना करना पड़ सकता है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 105-203 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। उत्पादन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँचने और मौसम के सामान्य रहने के अनुमान के बाद अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!