शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव कम होने से मिलेगी बेस मेटल को राहत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
डॉलर के मजबूत होने के कारण बेस मेटल की कीमतों पर दबाव रह सकता है। लेकिन उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की संभावना से कीमतों को मदद मिल सकती है। तांबें की कीमतों के 482-487 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। शंघाई में तांबें की कीमतों में गिरावट हुई है और चिली में बीएचपी के इस्कॉन्डीड खदान के श्रमिक संगठनों के साथ नये करार को लेकर बातचीत के सही दिशा में अग्रसर होने की खबरों के कारण लंदन में तांबें की कीमतों मे गिरावट हुई है। 2017 में करार के असफल होने के कारण हड़ताल हुई था, जिसके कारण उत्पादन में लगभग 8% की गिरावट हुई थी।
वहीं जिंक की कीमतों में तेजी रहने की संभावना के बीच 219-220 रुपये के तक पहँचने की उम्मीद है। निकल की कीमतों को 1,020 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है, जिससे इसमें गिरावट पर रोक लग सकती हैं। लेड की कीमतों के 166-169 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 155-158 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!