शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के औद्योगिक उत्पादन के कम बढ़ने से बेस मेटल पर दबाव - एसएमसी

बेस मेटल के नरमी रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है।
चीन के औद्योगिक उत्पादन, निवेश और रिटेल बिक्री के अनुमान से कम बढ़नें के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। यदि चीन प्रदूषक उद्योग पर कर्रावाई जारी रखता है तो आँकड़ों में आगे भी कमजोर रहने की संभावना है। जनवरी- मई में चीन का फिक्स्ड एसेट निवेश पिछले वर्ष की समना अवधि की तुलना में 6.1% की दर से बढ़ा है जो फरवरी 1996 के बाद सबसे धीमी गति का निवेश है। मई में रिटेल बिक्री भी जून 2003 के बाद सबसे धीमी गति से बढ़ी हैं।
तांबें की कीमतों को 490 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की सभावना है और कीमतों में 478 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जिंक की कीमतों को 215 रुपये के स्तर पर सहारा और 220 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। लेड की कीमतों को 166 रुपये के स्तर पर सहारा और 169 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है और कीमतों को 1,062 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। इसकी कीमतों में 1,040 रुपये तक गिरावट पर रोक लगी रह सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 152 रुपये के स्तर पर सहारा और 157 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!