शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तांबे और जिंक में जारी रह सकती है गिरावट - एसएमसी

बेस मेटल में तांबा और जिंक की कीमतो में पिछले हफ्ते शुरू हुई गिरावट जारी रह सकती है, लेकिन निकल एवं एल्युमीनियम की कीमतों को मौजूदा स्तर पर सहारा बना रह सकता है।
चीन का बाजार आज बंद है। तांबें की कीमतों के 477 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है और कीमतों में 470 रुपये तक गिरावट हो सकती है। डॉलर के मजबूत होने और चीन की ओर से माँग कम होने की आशंका से लंदन में तांबें की कीमतों में पिछले कारोबार में गिरावट के बाद आज फिर से नरमी देखी जा रही है। लेकिन अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 12 जून को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स तांबा वायदा में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कुल लांग पोजिशन में बढ़ोतरी की है।
जिंक की कीमतों को 210 रुपये के स्तर पर सहारा और 214 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। लेड की कीमतों को 162.5 रुपये के स्तर पर सहारा और 165.5 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों को 1,020 पर सहारा और 1,045 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस रहने की संभावना है और कीमतों में 1,020 रुपये तक गिरावट पर रोक लगी रह सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतों के साइडवेज कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 151 रुपये के स्तर पर सहारा और 154 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!