शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के संकेत - एसएमसी

लीबिया से तेल निर्यात को लेकर अनिश्चितता बने रहने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है।
लेकिन ओपेक और उसके सहयोगी देशों की तेल उत्पादन में बढ़ोतरी करने की योजना से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। लीबिया के पूर्वी भाग में सेना ने विद्रोही गुटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल ऑयल कॉर्प के प्रमुख बंदरगाह पर फिर से कब्जा कर लिया है। ओपेक और गैर-ओपक देशों की तेल आपूर्ति में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी करने को लेकर घोषणा के बाद लीबिया से तेल निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बैठक में तेल का उत्पादन बढ़ाये जाने को लेकर सउदी अरब और ईरान के बीच भारी मतभेद बना बना रहा है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,720 रुपये के नजदीक बाधा और 4,600 रुपये के स्त पर सहारा रह सकता है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है। नेचुरल गैस की कीमतों को 202 रुपये के नजदीक स्तर पर बाधा और 196 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। अमेरिक नेचुरल गैस उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!